पत्नी के केस को लेकर हुआ विवाद, 10 से 12 बार किया प्रहार, ओमती क्षेत्र में घटना, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Wednesday, 1 April 2026

पत्नी के केस को लेकर हुआ विवाद, 10 से 12 बार किया प्रहार, ओमती क्षेत्र में घटना, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक वकील ने दूसरे वकील पर कातिलाना हमला कर दिया। इस घटना में वकील को चाकू से गर्दन पर गंभीर चोट पहुंची। इसके बाद उन्हें अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कर दिया गया है। हमलावर वकील अपने एक साथी के साथ पहुंचा था और ओमती थाना क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया गया। हमलावर ने 10 से 12 प्रहार किए हैं। घटना के पीछे पत्नी के केस को लेकर विवाद होना बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। A dispute arose over his wife's case, he was attacked 10 to 12 times, the incident took place in the Omati area, and a case of attempted murder was registered.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि हमले में अधिवक्ता रामनाथ रजक की गर्दन पर चोट आई है। हमला करने वाले आरोपी वकील राकेश महोबिया अभी फरार है। आरोपी वकील ने हमला करते वक्त कहा कि मेरी पत्नी का केस क्यों लड़ रहे हो? रामनाथ रजक जिला अदालत जबलपुर में वकालत करते हैं। पुलिस को दिए बयान में घायल वकील का कहना है कि मंगलवार को लगभग शाम चार बजे क्लाइंट कंचन महोबिया और उनके पति राकेश महोबिया आए और विवाद करने लगे। कैसे वापस लेने की चेतावनी और धमकी देकर चले गए। इसके बाद डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से लौटते वक्त गेट नंबर 4 पर आरोपी राकेश महोबिया ने रोका और गाड़ी से खींचकर उस पर हमला कर दिया। हमले के वक्त राकेश का एक साथी भी मौजूद था। इसके बाद आरोपी भाग खड़ा हुआ।