MP लोग बोलते रहे मर जाएगा... छोड़ दो! पर नहीं माना समधी, छोड़कर भागने के बाद लोगों ने पहुंचाया अस्पताल - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Saturday, 28 March 2026

MP लोग बोलते रहे मर जाएगा... छोड़ दो! पर नहीं माना समधी, छोड़कर भागने के बाद लोगों ने पहुंचाया अस्पताल


रफीक खान
मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले का एक बर्बरता वाला वीडियो हर किसी को हैरान कर रहा है। वीडियो में बाइक सवार एक जालिम अपने बुजुर्ग समधी को घसीट रहा है। लोग उसे ऐसा करने से रोक रहे हैं लेकिन वह किसी की नहीं सुन रहा। जब बुजुर्ग समधी अधमरा हो गया तो वह अपने साथी के साथ उसे छोड़कर भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने मरणासन्न बुजुर्ग को उठाकर पहले थाने और फिर अस्पताल तक पहुंचाया। बुजुर्ग संधि के साथ इस तरह की हरकत क्यों की? इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। People in MP kept saying he would die... leave him! But the brother-in-law refused to listen. After he fled, people rushed him to the hospital.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि सिरोलिया गांव के रहने वाले बुजुर्ग मांगीलाल को शुक्रवार दोपहर को उनके घर से समधी देवीलाल लग्न लाने का कहकर बाइक से राजगढ़ जिले के भैंसवा माता मंदिर ले गया था। वहीं पर मांगीलाल के साथ समधी देवीलाल ने बर्बरता की। बुजुर्ग मांगीलाल के पैर बाइक से बांधकर आरोपी समधी देवीलाल ने निर्दयतापूर्वक उसे घसीटा। मौके पर मौजूद लोगों ने बुजुर्ग को बाइक से बांधकर घसीटते वक्त का वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो शराब ठेके के पास का है और उसमें साफ दिखाई दे रहा है समधी ने वृद्ध को बाइक से रस्सी से बांध रखा है और वृद्ध अधमरी हालत में पड़ा हुआ है। वीडियो में लोग उसे समझाते नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं अब बाइक से मत घसीटो,मर जाएगा। देवीलाल ने मांगीलाल को बाइक से रस्सी खोलकर अलग किया लेकिन फिर दोनों हाथ पकड़कर मांगीलाल को एक बार फिर से बेरहमी से जमीन पर घसीटा। स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग समधी के जेब से मोबाइल निकालकर परिवार जनों को सूचना दी। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।