व्यस्त चौराहे पर जाम के दौरान घटना, लोहे की सरिया लेकर पहुंचे हमलावर ने की मारपीट और कार में तोड़फोड़ - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Saturday, 28 March 2026

व्यस्त चौराहे पर जाम के दौरान घटना, लोहे की सरिया लेकर पहुंचे हमलावर ने की मारपीट और कार में तोड़फोड़


रफीक खान
मध्य प्रदेश के इंदौर में बीच चौराहे जाम में फंसे भारतीय जनता पार्टी के एक मंडल अध्यक्ष पर लोहे की सरिया से जानलेवा हमला किया गया। इस घटना में भाजपा नेता के शरीर पर कई जगह चोट पहुंची है। हमलावर ने उनकी कार में भी तोड़फोड़ की है। इस दौरान भाजपा नेता के कई साथी भी कार में सवार थे लेकिन किसी ने भी उसे पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। The incident occurred during a traffic jam at a busy intersection. The attacker, armed with an iron rod, assaulted and vandalized a car.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय मीणा निवासी ग्राम भिचोली ने बताया कि वो अपने साथियों पिंटू मीणा और पवन चौहान के साथ शाम को कार से जा रहे थे। इसी दौरान चौराहे पर जाम लगा हुआ था जिसके कारण वो अपनी कार को रोककर कार में साथियों के साथ बैठे हुए थे। आरोपी राजमल पटेल हाथ में लोहे का सरिया लेकर पहुंचा और गाली गलौच करते हुए हमला कर दिया। आरोपी ने लोहे की सरिया से कार के विंडशील्ड पर कई वार किए, जिससे कांच टूट गया। जब वो आरोपी को रोकने के लिए बाहर निकले तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की और सरिये से पीठ पर वार किया जिसके कारण उन्हें चोट आई है। भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय मीणा के अनुसार आरोपी राजमल पुराने विवाद में समझौते का दबाव बना रहा था। उसने धमकी दी कि यदि कोर्ट में गवाही दी गई तो जान से मार देगा। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।