घमापुर से मेडिकल जा रहा था, पांच बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने मौत के घाट उतार दिया - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Saturday, 28 March 2026

घमापुर से मेडिकल जा रहा था, पांच बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने मौत के घाट उतार दिया


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में मदन महल चौक पर पूर्व मंत्री हरेंद्र जीत सिंह बब्बू के कार्यालय से चंद कदम दूर 5 बाइक पर सवार आए बदमाशों ने एक नाबालिक को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। नाबालिक पर कातिलाना हमला क्यों किया गया? पुलिस अब तक इस बारे में कुछ बता नहीं पा रही है। नाबालिक मूल रूप से घमापुर क्षेत्र का रहने वाला था और वह कथित तौर पर मेडिकल जा रहा था। मृतक की पहचान ऋषभ राजपूत (17 वर्ष) निवासी सिद्धबाबा बस्ती, लाल माटी थाना घमापुर के रूप में हुई है। देर रात करीब 11-12 बजे हुई इस घटना के बारे में अब तक पुलिस जांच पड़ताल का ही राग अलाप रही है। He was going to the medical from Ghampaur, when the miscreants who came on five bikes killed him.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ऋषभ बाइक से छोटी लाइन से मेडिकल की ओर जा रहा था। जैसे ही वह मदनमहल क्षेत्र में पूर्व मंत्री बब्बू के कार्यालय और शुभम अस्पताल के बीच पहुंचा, तभी 5 बाइक पर सवार 10 से 12 बदमाशों ने रोक लिया।आरोपियों ने युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। युवक ने बचने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। सीने और पेट में गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग उसे पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आसपास के सीसी कैमरा से मिले फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। वहीं नजारा देखकर ऐसा लग रहा है जैसे ओमती थाना अंतर्गत सिविक सेंटर में एक नाबालिक को बदमाशों द्वारा घेर कर चाकू से गोदे जाने की घटना रिपीट हुई है। बदमाश नाबालिक के साथी ही थे या फिर कोई और, इसका पता अब तक नहीं चल पाया है।