बाइक चुराकर बेचने के बाद पैसों के बंटवारे में आपत्ति पड़ी भारी, चप्पलों की बौछार के बाद नर्मदा में डुबोया भी - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Tuesday, 24 March 2026

बाइक चुराकर बेचने के बाद पैसों के बंटवारे में आपत्ति पड़ी भारी, चप्पलों की बौछार के बाद नर्मदा में डुबोया भी


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में ग्वारीघाट थाना अंतर्गत क्षेत्र में एक नाबालिक के साथ उसके ही चोर साथियों ने जमकर हैवानियत की। मारपीट कर नंगा किया और फिर उसे खुद ही अपने ऊपर चप्पल बरसाने के लिए कहा गया। शरीर पर मिट्टी डलवाई गई और फिर उसे नर्मदा नदी में डुबोने तक की कोशिश की गई। दरअसल यह विवाद एक चोरी की बाइक बेचने के बाद मिले पैसों के बंटवारे पर उपजा। नाबालिक साथी को कम हिस्सा मिला, जिस पर उसने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर तीनों साथियों ने उसे जमकर सजा दे डाली। वायरल वीडियो और पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जिससे सघन पूछताछ की जा रही है।After stealing and selling a stolen bike, a dispute over the distribution of the money led to a serious incident. After being pelted with slippers, the victim was also drowned in the Narmada River.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि आरोपियों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो देखने के बाद नाबालिग, परिजन के साथ ग्वारी घाट थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज करवाई। मारपीट की घटना सोमवार की है। आरोपी राजेश उर्फ रक्कू, केशू और राघव ने फोन कर 17 वर्षीय नाबालिग को ग्वारीघाट पर बुलाया था।पुलिस के मुताबिक, पीड़ित और तीनों आरोपियों पर शहर के अलग-अलग थानों में चोरी और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं।वीडियो में आरोपी नाबालिग से कह रहे हैं- जब तक हम मना न करें, तब तक तू अपने आपको चप्पल मारता रहेगा। आरोपी यह भी कहते सुनवाई दे रहे हैं कि मजा नहीं आ रहा है। पुलिस इस घटना के अलावा चोरी गई बाइक, उसको कहां बेचा तथा अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी हिरासत में लिए आरोपियों से पता लगाने की कोशिश कर रही है।