35 और 45 दिन में बुकिंग की कोई समय सीमा नहीं की गई है तय, 25 दिन बाद बुकिंग की व्यवस्था रहेगी जारी - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Wednesday, 25 March 2026

35 और 45 दिन में बुकिंग की कोई समय सीमा नहीं की गई है तय, 25 दिन बाद बुकिंग की व्यवस्था रहेगी जारी




रफीक खान
एलपीजी सिलेंडरों की बुकिंग की समय सीमा यानी कि रिफिल टाइमलाइन में इसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा इस तरह की खबरों और सोशल मीडिया पर चल रही पोस्टों को पूरी तरह निराधार और अफवाह बताया है। मंत्रालय या भारत सरकार द्वारा किसी तरह का कोई परिवर्तन संबंधी निर्णय आदेश प्रसारित नहीं किया गया है। जो व्यवस्था हाल की दिनों में लागू की गई हैं, यथावत जारी रहेगी। There is no time limit for bookings in 35 and 45 days, bookings will continue after 25 days.

मीडिया रिपोर्ट्स और खास तौर से डीडी न्यूज़ के हवाले से कहा जाता है कि कुछ समाचार रिपोर्टों और सोशल मीडिया पोस्टों में यह दावा किया जा रहा था कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत एलपीजी रिफिल बुकिंग के लिए 45 दिन, नॉन-पीएमयूवाई सिंगल सिलेंडर के लिए 25 दिन और डबल सिलेंडर के लिए 35 दिन की नई समय-सीमा तय की गई है। सरकार ने इन दावों को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि मौजूदा नियमों के तहत एलपीजी रिफिल बुकिंग की समय-सीमा शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन ही है, और यह सभी प्रकार के कनेक्शन पर समान रूप से लागू होती है। सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करें और न ही उन्हें आगे फैलाएं। साथ ही, घबराहट में गैस सिलेंडर की अनावश्यक बुकिंग से भी बचने की सलाह दी गई है। सरकार ने बताया कि देश की सभी रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर काम कर रही हैं और सोमवार तक 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति की जा चुकी है।