सिमरिया हनुमान मंदिर के पास देर शाम हुई घटना, 30 से ज्यादा घायलों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पहुंचाया गया अस्पताल - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Thursday, 26 March 2026

सिमरिया हनुमान मंदिर के पास देर शाम हुई घटना, 30 से ज्यादा घायलों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पहुंचाया गया अस्पताल


रफीक खान
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यक्रम से लौट रही एक बस पिकअप वाहन से टकराने के बाद पलट गई। घटना में अब तक 10 लोगों के मरने की खबर मिली है। जबकि 30 से अधिक लोगों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जिला तथा विभिन्न अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंचाया गया है। टक्कर के बाद पिकअप के भी परखच्चे उड़ गए। यह घटना गुरुवार को शाम लगभग 7:00 बजे सिमरिया हनुमान मंदिर के पास घटित हुई मृतकों में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। The incident occurred late in the evening near Simaria Hanuman Temple; more than 30 injured were taken to the hospital through a green corridor.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि पिकअप में सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। बस में सवार लोग मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से छिंदवाड़ा से वापस लौट रहे थे, वे बस पलटने के कारण गंभीर रूप से हताहत हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंच गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई और कई यात्री अंदर ही फंस गए। बस भंडारकुंड करेर की बताई जा रही है, जिसमें कुल 41 लोग सवार थे। मृतकों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए 20 से अधिक एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं और करीब 5 किलोमीटर का ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया।