दोनों वाहन घटना के बाद आग की लपटों में घिर गए, बस में सवार थे 35 यात्री, 15 की हालत गंभीर - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Thursday, 26 March 2026

दोनों वाहन घटना के बाद आग की लपटों में घिर गए, बस में सवार थे 35 यात्री, 15 की हालत गंभीर


रफीक खान
आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में गुरुवार को एक यात्री बस टिपर ट्रक से टकरा गई। घटना के बाद दोनों ही वाहन आग की लपटों में घिर गए। बस में सवार 14 लोगों के जिंदा जलने की खबर मिली है। 15 लोग गंभीर अवस्था में है। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की संभावना भी बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने अपनी शोक संवेदना जारी की है। साथ ही मुख्यमंत्री के अलावा प्रधानमंत्री राहत कोष से भी मृतक और घायलों के परिवार जनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का ऐलान किया गया है। Both vehicles were engulfed in flames after the incident, there were 35 passengers on the bus, 15 are in critical condition.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि यह दर्दनाक हादसा मार्कपुरम जिले के रायवरम के पास सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। हरीकृष्ण ट्रेवल्स की यात्री बस हैदराबाद से पामुरु (प्रकाशम जिला) की ओर जा रही थी, तभी एक पत्थर की खदान के पास उसकी टिपर ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। बस में उस समय 35 यात्री सवार थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मार्कपुरम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों और घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।