जेल से पेशी पर आने वाले कुख्यात अपराधियों के साथ बारात की शक्ल में चलते हैं चेले-चपाटे बदमाश - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Friday, 20 March 2026

जेल से पेशी पर आने वाले कुख्यात अपराधियों के साथ बारात की शक्ल में चलते हैं चेले-चपाटे बदमाश


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में हाई कोर्ट की फटकार के बाद डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पटाखे फोड़ने वालों को पुलिस ने दबोच लिया है। हालांकि यह बात अभी भी खुलासा नहीं की गई है कि बदमाशों ने पटाखे किस कुख्यात अपराधी को खुश करने के लिए फोड़े थे? जेल से पेशी पर आने वाले अपराधियों के साथ चेले-चपाटे बदमाशों की बारात जैसी साथ चलती है। खबर अपडेट इंडिया इस मामले में पहले भी फोटो सहित समाचार प्रकाशित कर पुलिस और जेल प्रबंधन को अलर्ट कर चुका है। हालांकि विभाग के कुछ कारिंदों की मिलीभगत से ही यह सब ढर्रा लगातार चला आ रहा है। Distinguished criminals accompany notorious criminals who arrive from jail for hearings in the form of a procession.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि गिरफ्तार आरोपियों में तनमय पिता अमित राजपूत उम्र 19 वर्ष निवासी शंकर नगर थाना माढोताल, अनूप श्रीपाल पिता रघुनाथ उम्र 18 वर्ष निवासी शिव शक्ति नगर चुंगी नाका थाना माढोताल, अनुज राजपूत पिता सुरेश उम्र 20 वर्ष निवासी मदर टेरेसा पैट्रोल पंप के पास थाना माढोताल, परोक्ष उर्फ दक्ष पिता राकेश राजपूत उम्र 18 वर्ष निवासी रामनगर कालोनी मझौली हाल काली़माता मंदिर के पास थाना विजय नगर तथा पंकज राजपूत पिता हेमराज राजपूत उम्र 28 वर्ष निवासी शंकर नगर पेट्रोल पंप के पास करमेता थाना माढोताल शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि 16 मार्च 2026 को शाम करीब 3:45 बजे डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में धमाके हुए थे। जांच पर पता चला कि किसी ने पटाखे फोड़ कर शरारत की है। सीसी कैमरा के फुटेज से आरोपी आईडेंटिफाई हो गए और फिर उन्हें क्रमवार दबोचना शुरू किया गया। महत्वपूर्ण बात यह है कि आखिर पटाखे फोड़े क्यों गए? किस अपराधी को जमानत मिली थी या किसी केस में बरी हुआ? या फिर सिर्फ उसके पेशी पर आने की खुशी जताई जा रही थी?