MP में भी सक्रिय हुई गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग, पुलिस मामला दर्ज कर सीसी कैमरों की फुटेज से कर रही जांच - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Friday, 20 March 2026

MP में भी सक्रिय हुई गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग, पुलिस मामला दर्ज कर सीसी कैमरों की फुटेज से कर रही जांच


रफीक खान
मध्य प्रदेश में भी अंतर्राष्ट्रीय गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग की आहट सुनाई देने लगी है। खंडवा में एक किसान, व्यापारी, उद्योगपति के घर के बाहर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने घटना को अंजाम देने के बाद सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से घटना की जिम्मेदारी लेते हुए 10 करोड रुपए की रंगदारी भी मांगी है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर सीसी कैमरों के फुटेज एकत्रित करते हुए जांच शुरू कर दी है। Gangster Lawrence Bishnoi's gang has also become active in Madhya Pradesh, with police registering a case and investigating using CCTV footage.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि ये घटना खरगोन जिले के कसरावद थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले भीलगांव की है। यहां शाम को उद्योगपति और कृषि कारोबारी दिलीप सिंह राठौर के घर के बाहर आए तीन बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। गोलीबारी की पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गोलीबारी की जवाबदारी लॉलेंस बिश्नोई गैंग ने लेते हुए 10 करोड़ की रंगदारी मांगी है। इसके चलते इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के वक्त दिलीप राठौर और उनका परिवार इंदौर में था। पुत्र सत्येंद्र राठौर ने कसरावद थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में 'हैरी बॉक्सर' नाम से जुड़े व्यक्ति का जिक्र है, जिसके नाम पर धमकी दी गई है। घटना और जान से मारने की धमकी के बाद पुलिस ने राठौर के घर पर्याप्त सुरक्षा बल डीनत कर दिया है।