दिव्य शक्ति के नाम पर महिलाओं को बनाता था शिकार देता था उनके पतियों के मर जाने की धमकी - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Friday, 20 March 2026

दिव्य शक्ति के नाम पर महिलाओं को बनाता था शिकार देता था उनके पतियों के मर जाने की धमकी


रफीक खान
महाराष्ट्र में ढेरों नेताओं का भविष्य बताकर उनसे संबंध बनाए रखने वाला एक ज्योतिषी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। एक महिला द्वारा की गई रेप की शिकायत के बाद ज्योतिषी का ऐसा भांडा फूटा कि पुलिस भी हैरान रह गई। एक-दो नहीं, 58 महिलाओं के बेहद आपत्तिजनक वीडियो उसके पास मिले हैं। ज्योतिषी खुद भी स्वीकार चुका है कि वह दिव्य शक्ति की आड़ में महिलाओं को मोहित करता था, फिर खास तौर से उनके पतियों की जान का खतरा और मर जाने की बात कर भयभीत करता था। इस तरह उसने अनगिनत महिलाओं से दुष्कर्म किया। महाराष्ट्र सरकार ने विशेष जांच दल SIT गठित कर विवेचना शुरू कराई है। गृहमंत्री ने ऐसी महिलाओं से आवाहन किया है कि जो ज्योतिषी के चक्कर में अपनी अस्मत लुटने के बाद घर पर खामोश बैठी है, वह आए और गोपनीय तरीके से रिपोर्ट दर्ज करवाएं। In the name of divine power, he preyed on women and threatened to kill their husbands

जानकारी की मुताबिक कहा जाता है कि नासिक में मर्चेंट नेवी के एक रिटायर्ड अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह ज्योतिषी के रूप में काम करता था। उस पर एक महिला के साथ तीन साल से अधिक समय तक बार-बार दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप है। अदालत ने उसे 24 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 67 वर्षीय इस आरोपी का नाम अशोक कुमार खरात है, जिसे लोग ‘कैप्टन’ के नाम से भी जानते हैं। मुकदमा दर्ज करवाने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने साल 2022 से लेकर दिसंबर 2025 के बीच कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (बलात्कार) और 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत केस दर्ज किया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र के अंधश्रद्धा निर्मूलन और काला जादू अधिनियम, 2013 की धाराएं भी लगाई गई हैं। आरोपी खरात सिन्नर तालुका के मीरगांव स्थित श्री ईशानेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष भी है। पीड़िता उस वर्ष 2017 में मिली थी, उसके बाद नजदीकियां बढ़ती चली गई और दुष्कर्म का सिलसिला भी लगातार जारी रहा। महिला अपनी शादी के संबंध में पहुंची थी, तब ढोंगी बाबा ने उसे एक पेंडेंट दिया था और उसे उतारने के लिए मना किया था लेकिन संयोगवश महिला ने पेंडेंट उतार दिया तो उसकी शादी टूट गई। यहीं से महिला का भरोसा बड़ा और वह ढोंगी बाबा की तरफ आकर्षित हो गई। बाबा के पास से एक पेन ड्राइव, एक पिस्टल, कई कारतूस तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। एक पेन ड्राइव में 58 अश्लील से अश्लील वीडियो भरे हुए हैं।