धरने पर बैठे मंच से कहा- हमारे धैर्य को कमजोरी ना समझा जाए, पूर्व गृहमंत्री डॉ. गोविंद सिंह को कह दिया राक्षस - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Monday, 23 March 2026

धरने पर बैठे मंच से कहा- हमारे धैर्य को कमजोरी ना समझा जाए, पूर्व गृहमंत्री डॉ. गोविंद सिंह को कह दिया राक्षस


रफीक खान
मध्य प्रदेश के भिंड जिले की लहार विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित भारतीय जनता पार्टी के विधायक जनता के लिए हमेशा जुझारू रहे हैं और वह प्रशासन के साथ ही सरकार का विरोध करने में भी पीछे नहीं रहते। हाल ही में अनेक जन मांगों को लेकर विधायक अंबरीष शर्मा धरने पर बैठे हुए हैं और उन्होंने मंच से ही कहा कि हमारे धैर्य को कमजोरी ना समझा जाए। प्रशासनिक अधिकारियों को अगर हम फूंक देंगे तो वह पाकिस्तान में जाकर गिरेंगे। इस दौरान उन्होंने लहार के पूर्व विधायक तथा मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व गृहमंत्री डॉ गोविंद सिंह को राक्षस तक कह डाला। उनके यह बिगड़े बोल दशहरा मैदान भटनताल में सुनाई दिए, जिनकी राजनीतिक हल्के में खूब चर्चा हो रही है। He said from the stage sitting on the protest – our patience should not be considered weakness, he called former Home Minister Dr. Govind Singh a demon.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि बीजेपी विधायक अम्बरीष शर्मा उर्फ गुड्डू के धरने के दौरान दिया गया एक विवादित बयान अब तेजी से वायरल हो रहा है। अपने ही सरकार के खिलाफ सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी भरे लहजे में संबोधित करते हुए कहा, 'तुम एक फूंक के भी नहीं हो… फूंकेंगे तो पाकिस्तान जाकर गिरोगे,' इस बयान के बाद माहौल और अधिक गरमा गया। उन्होंने कहा कि जब एक राक्षस से 35 साल तक लड़ सकते हैं, तो अफसरों से क्या डरना? धरने में बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी रही, जहां विधायक अपनी ही सरकार के कामकाज को लेकर नाराज नजर आए। बताया जा रहा है कि प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही और जनसमस्याओं के निराकरण में देरी को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया गया।