पारिवारिक विवाद की काउंसलिंग के लिए पहुंचे थे भाजपा नेता पुत्र, पक्षकार का पति भड़क गया - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Tuesday, 24 March 2026

पारिवारिक विवाद की काउंसलिंग के लिए पहुंचे थे भाजपा नेता पुत्र, पक्षकार का पति भड़क गया


रफीक खान
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सांसद रह चुके भारतीय जनता पार्टी का वरिष्ठ नेता आलोक संजर के अधिवक्ता पुत्र अनंत संजर पर एक पक्षकार ने कोर्ट परिसर में ही हमला कर दिया। जज के सामने धमकी दी गई। मारपीट की। चेहरे और शरीर के कई जगह नोच कर चोटिल कर दिया गया। कपड़े भी फाड़ दिए। घटना के बाद वकील समुदाय में आक्रोश व्याप्त हो गया। घायल अवस्था में अनंत संजर को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस को लिखित शिकायत भी दे दी गई है। 
The BJP leader's son had come for counseling regarding a family dispute, and the husband of the party involved became enraged.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहां जाता है कि अधिवक्ता अनंत संजर एक पारिवारिक मामले की काउंसलिंग के लिए अदालत पहुंचे थे। पक्षकार और उसके परिजन ने अचानक संजर पर हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर चोट आई है। उनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। अनंत संजर की ओर से एमपी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। घटना को लेकर वकील आक्रोशित हो गए हैं। फैमिली कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में वकील जमा हुए। पुलिस ने आरोपी को वकीलों से बचाने के लिए फैमिली कोर्ट के अंदर ही बंद कर दिया था। ऐसा कहा जा रहा है कि अनंत संजर के सगे साले विद्युत भटनागर और उसकी पत्नी का पारिवारिक विवाद चल रहा है। विद्युत की पत्नी की तरफ से अनंत संजर वकील है। कोर्ट में जब साले बहनोई का सामना हुआ तो मामूली तर्क-वितर्क के बाद साले और उसके साथियों ने हमला बोल दिया।