2 मार्च को प्रदोष काल में होगा होलिका दहन, सूतक काल के दौरान वर्जित रहेंगे शुभ कार्य, पूजा-पाठ और हवन - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Monday, 2 March 2026

2 मार्च को प्रदोष काल में होगा होलिका दहन, सूतक काल के दौरान वर्जित रहेंगे शुभ कार्य, पूजा-पाठ और हवन


रफीक खान
भद्रा और चंद्रग्रहण के साये के बीच होलिका दहन दो मार्च को प्रदोष काल में किया जाएगा। फाल्गुन की पूर्णिमा सोमवार को शाम पांच बजकर 55 मिनट से शुरू हो रही है, और पूर्णिमा लगने के साथ ही भद्रा भी शुरू हो जाएगी। भद्रा इस बार पृथ्वी पर और सिंह राशि में है। दो मार्च को शाम छह बजकर 22 मिनट से लेकर आठ बजकर 53 मिनट का समय प्रदोष काल रहेगा और इसी दौरान होलिका दहन किया जाना शुभ और शास्त्र सम्मत होगा। ग्रहण के कारण इस बार रंगोत्सव धुरेड़ी 4 मार्च को खेली जाएगी। इसके चलते ही मध्य प्रदेश सरकार ने 4 मार्च की भी छुट्टी घोषित कर दी है। Holika Dahan will take place on March 2nd during Pradosh period, auspicious activities, worship and havan will be prohibited during the Sutak period.

जानकारी के मुताबिक दूसरे दिन तीन मार्च को चंद्रग्रहण है, जो भारत में दिखाई देगा, इसलिए इसका धार्मिक महत्व रहेगा। चंद्रग्रहण तीन मार्च मंगलवार को शाम छह बजकर 27 मिनट पर शुरू होगा और शाम छह बजकर 45 मिनट पर इसका समापन होगा। चंद्रोदय का समय छह बजकर 22 मिनट पर होगा और ग्रहण केवल 22 मिनट का होगा। शास्त्रों के अनुसार, चंद्रग्रहण का सूतक काल नौ घंटे पहले, यानी सुबह नौ बजकर 39 मिनट से शुरू हो जाएगा। सूतक काल के दौरान शुभ कार्य, पूजा-पाठ और हवन वर्जित रहेंगे। यह ग्रहण यूरोप, एशिया, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में भी देखा जा सकेगा। मध्य प्रदेश शासन में नेगोशिएबल एक्ट के तहत 3 मार्च के अलावा 4 मार्च का अवकाश भी घोषित करने का आदेश जारी कर दिया है।