CNG टेंक फटने से तीन गाड़ियों में लगी आग, उत्तर प्रदेश से लौट रहे थे अपने गांव, पुलिस कर रही जांच - khabarupdateindia

खबरे


Tuesday, 3 March 2026

CNG टेंक फटने से तीन गाड़ियों में लगी आग, उत्तर प्रदेश से लौट रहे थे अपने गांव, पुलिस कर रही जांच


रफीक खान
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक कार सड़क किनारे बोलेरो से टकराने के बाद आग का शोला बन गई। घटना में बाप और बेटे जिंदा जलकर खत्म हो गए। प्रारंभिक जांच में ऐसा माना जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक बोलेरो से टकराई और फिर उसका सीएनजी टैंक फट गया, जिससे आसपास के तीन वाहन और आग की चपेट में आ गए। मृतक उत्तर प्रदेश से अपने गांव लौट रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि कहीं सीएनजी टैंक के अलावा कोई और विस्फोटक तो कार में नहीं था?Three vehicles caught fire after a CNG tank exploded; they were returning to their village from Uttar Pradesh; police are investigating.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि कुंडीपुरा थाना क्षेत्र में दोपहर को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सीएनजी कार में अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो चालक को नींद आ गई और वाहन सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियों से जा घुसा। कार में सीएनजी किट लगे होने के कारण गाड़ी में आग लग गई और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। मृतक की पहचान अरुण सिंह 22 साल, अमृत सिंह 61 साल दोनों निवासी ग्राम दीघा वाणी परासिया है। छिंदवाड़ा के परासिया में रहने वाले बाप-बेटे उत्तर प्रदेश से आ रहे थे, तभी यह घटना हो गई।