देर रात हुई घटना में 3 की मौके पर मौत, 2 की हालत गंभीर, अस्पताल में कराया गया भर्ती, किराए पर ली थी कार - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Tuesday, 3 March 2026

देर रात हुई घटना में 3 की मौके पर मौत, 2 की हालत गंभीर, अस्पताल में कराया गया भर्ती, किराए पर ली थी कार



रफीक खान
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में देर रात ढाबे पर पार्टी कर लौट रहे युवकों की कार सड़क किनारे खड़ी क्रेन से टकरा गई। घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। मृतकों में एक युवक भोपाल में रहकर किराए पर कार चलवाता था। Three people died on the spot in the late-night incident, two were in critical condition and were hospitalized. The car was rented.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि बैतूल कोतवाली थाना अंतर्गत गंज और रामनगर में रहने वाले पांच दोस्त रात में किसी ढाबे से भोजन कर कार से वापस बैतूल लौट रहे थे। इटारसी रोड पर बसंत पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़ी क्रेन से कार की सीधी टक्कर हो गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और सभी भीतर फंस गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कार के शीशे तोड़कर सभी को बाहर निकाला। हादसे में गर्ग कॉलोनी निवासी ऋतिक सोलंकी (30), रामनगर निवासी विनय प्रजापति (21) और अभय ठाकुर (22) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। गंज निवासी देवा पांडे (32) तथा रामनगर निवासी आकाश पाल (30) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आकाश पाल की हालत नाजुक होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया है।मृतक ऋतिक सोलंकी भोपाल में किराये का वाहन चलाता था, अभय ठाकुर एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।