कटनी जिले में रहकर कर रहा था खुरापात, सिहोरा के युवक ने की शिकायत, जबलपुर पुलिस ने दबोचा - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Tuesday, 10 March 2026

कटनी जिले में रहकर कर रहा था खुरापात, सिहोरा के युवक ने की शिकायत, जबलपुर पुलिस ने दबोचा


रफीक खान
पिछले दिनों मध्य प्रदेश के जबलपुर जिला अंतर्गत सिहोरा में हुए सांप्रदायिक झगड़े को पुलिस और दोनों पक्षों के गणमान्य लोगों के प्रयास से जहां पूरी तरह शांत कर लिया गया, वहीं खुरापाती अभी भी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। कटनी जिले के निवासी एक युवक ने सिहोरा में फिर शुरू हुई लड़ाई शीर्षक से फर्जी वीडियो पोस्ट कर वायरल किया। इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट को देखकर सिहोरा निवासी दूसरे युवक ने पुलिस को शिकायत की। मुकदमा दर्ज किया गया और जांच पड़ताल के बाद कटनी से जबलपुर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने कार्यवाही के साथ ही स्पष्ट संदेश भी दिया है कि सोशल मीडिया का इस तरह से शरारत और अवांछित गतिविधियों के लिए उपयोग करने वालों की खैर नहीं होगी। Living in Katni district, he was causing mischief; a youth from Sihora filed a complaint; Jabalpur police arrested him.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि थाना सिहोरा में 7 मार्च को शिवम कुमार श्रीवास उम्र 24 वर्ष निवासी चौपड़ा ने लिखित शिकायत की थी कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसी अन्य स्थान का वीडियो उपयोग करते हुए सिहोरा में फिर शुरू हुई लड़ाई शीर्षक से फर्जी वीडियो पोस्ट कर वायरल की गई है। इस पोस्ट के माध्यम से सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का प्रयास किया गया है। लिखित शिकायत पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 66(डी) आईटी एक्ट एवं 223(बी) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक संपत लाल उपाध्याय के आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी सिहोरा आदित्य सिंघारिया (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिहोरा प्रतीक्षा मार्को के नेतृत्व में टीम गठित कर लगाई गई। विवेचना के दौरान साइबर सेल से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इंस्टाग्राम आईडी के धारक की पहचान अजय सिंह राजपूत पिता अनिल सिंह राजपूत उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम पटना रोड थाना बहोरीबंद जिला कटनी के रूप में होने से गठित टीम द्वारा दबिश देते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जप्त करते हुए प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय सिहोरा के समक्ष पेश किया गया।