वैवाहिक कार्यक्रम में इंदौर से 100 से ज्यादा लोग गए हुए हैं दुबई, शारजाह के रास्ते वापस लौटने के लगाए जा रहे कयास - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Sunday, 1 March 2026

वैवाहिक कार्यक्रम में इंदौर से 100 से ज्यादा लोग गए हुए हैं दुबई, शारजाह के रास्ते वापस लौटने के लगाए जा रहे कयास


रफीक खान
अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद मिडिल ईस्ट एक बार फिर गंभीर युद्ध संकट की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। इसका असर अब नागरिकों, निवासियों और पर्यटकों के साथ-साथ दुनिया के अन्य देशों में देखा जा रहा है। मध्यप्रदेश के इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला सहित कई प्रमुख कारोबारी वहां फंस गए हैं। पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि वे, उनका परिवार और उनके साथ मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने लिखा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और वे वापसी की अगली उड़ान का इंतजार कर रहे हैं।दुबई में फंसे अन्य प्रमुख इंदौरियों में विशाल पटेल, प्रवीण कक्कड़, मनीष सहारा (सहारा ग्रुप), संजय अग्रवाल (अग्रवाल ग्रुप), पिंटू छाबड़ा (सी-21), गोलू पाटनी सहित अन्य कारोबारी शामिल बताए जा रहे हैं। More than 100 people from Indore have gone to attend a wedding ceremony and are speculating they may return via Dubai and Sharjah.

यह सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। संजय शुक्ला के मुताबिक, वे और उनके साथी पूरी तरह सुरक्षित हैं और शादी के कार्यक्रमों में ही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि रविवार को शारजाह से उनकी निर्धारित फ्लाइट समय पर यदि उड़ान भरेगी तो वे इंदौर लौट सकेंगे। क्षेत्र में जिस तरह से लगातार उड़ानें रद्द हो रही हैं, उससे समय पर वापसी को लेकर संशय बना हुआ है। वास्तविक स्थिति रविवार को ही स्पष्ट हो पाएगी।