पुलिस जांच में हुआ खुलासा, सीसी कैमरों की पड़ताल में खुला राज, सांसद की शंकाओं के जैसा कुछ नहीं निकला - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Monday, 2 March 2026

पुलिस जांच में हुआ खुलासा, सीसी कैमरों की पड़ताल में खुला राज, सांसद की शंकाओं के जैसा कुछ नहीं निकला


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर की वरिष्ठ भाजपा नेत्री तथा राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि के वाहन को 20 फरवरी की रात जोरदार टक्कर मारने वाली कार का पुलिस ने पता लगा लिया है। कार चलाने वाले को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पुलिस ने सांसद द्वारा व्यक्त की गई हमले जैसी शंकाओं को गंभीरता से लेते हुए अनेक सीसी कैमरे खंगाले और पड़ताल की, तब जाकर पता चला कि टक्कर मारने वाली कार पुलिस के एस ए एफ में पदस्थ हवलदार की है और घटना के समय उसका बेटा ड्राइव कर रहा था। पुलिस ने काफी पूछताछ की लेकिन हमले जैसी कोई बात समझ में नहीं आई। The police investigation revealed the truth, and CCTV footage revealed nothing of the MP's suspicions.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि राज्य सभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक के वाहन चालक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि 20 फरवरी की रात्रि 11 बजे वह इनोवा कार क्रमांक एमपी 20 जेड र्ड 7788 में सांसद को लेकर अंधमूक बायपास की तरफ से रांझी आ रहा था। रात्रि 11.30 बजे जैसे ही सांसद की गाड़ी रांझी गोकलपुर लक्ष्मी मंदिर के पास पहुंची, उसी समय पीछे से एक वाइट कार के चालक ने तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक इनोवा कार में पीछे से टक्कर मार दिया था। उक्त सफेद कार का चालक तेजी से वाहन को लेकर खमरिया तरफ भाग गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और छानबीन की। सीसीटीवी फुटेज में कार तो दिखाई दी, लेकिन कार का पता नहीं चल पा रहा था। इसी दौरान कार में लगे एक स्टीकर पर जांच टीम की नजर पड़ी। जिसमें पुलिस लिखा हुआ था।स्टीकर के आधार पर मनमोहन नगर निवासी मनीष नामक युवक को पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने टक्कर मारने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने की गई कार्रवाई से राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि को भी अवगत करा दिया है।