पुलिस की डकैती फिर आई सामने, गुजरात के आईपीएस अधिकारी ने मारी एंट्री, विभाग में मचा हड़कंप - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Sunday, 22 March 2026

पुलिस की डकैती फिर आई सामने, गुजरात के आईपीएस अधिकारी ने मारी एंट्री, विभाग में मचा हड़कंप


रफीक खान
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले की तरह अब गुना में हवाला कांड का एक मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक करोड रुपए का कैश ₹20 लाख लेकर सुलटा दिया। मामले में गंभीर मोड तब आ गया, जब गुजरात के एक आईपीएस अधिकारी ने एंट्री मार दी। आईपीएस अधिकारी ने 20 लाख रुपए लौटाने के लिए कहा और इसके बाद ही हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। मामला पूरी तरह साफ हो चुका है लेकिन नीचे से लेकर ऊपर तक पुलिस विभाग का पूरा जिला स्तरीय अमला कटघरे में खड़ा हो गया है। Police robbery comes to light again, Gujarat IPS officer makes entry, creates panic in the department

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि घटना गुरुवार-शुक्रवार की रात की बताई जा रही है। गुना जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र की रूठियाई चौकी पर नेशनल हाईवे-46 पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने गुजरात नंबर (G) 05 RK 9351) की स्कॉर्पियो को रोका। तलाशी में गाड़ी से करीब 1 करोड़ रुपए कैश मिलने की बात सामने आई। गाड़ी को साइड में ले जाकर पुलिस और व्यापारी के बीच 'डील' हुई। 20 लाख रुपए में मामला तय हुआ, जिसके बाद पुलिस ने 80 लाख रुपए लौटाकर उन्हें जाने दिया। इधर देर रात DIG अमित सांघी रूठियाई पुलिस चौकी पहुंचे। उन्होंने SP अंकित सोनी के साथ थाने के पुलिसकर्मियों के साथ बातचीत की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुना SP अंकित सोनी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। फिलहाल कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। गाड़ी मालिक ने भी घटना से इनकार किया है, बावजूद इसके पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। उल्लेखनीय है कि सिवनी जिले में 3 करोड़ रुपए के हवाला कांड में पुलिस ने एसडीओपी पूजा पाण्डेय, बालाघाट हाफ फोर्स के डीएसपी पंकज मिश्रा सहित 13 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया था अभी भी पंकज मिश्रा को छोड़कर बाकी सभी जेल में है सभी के खिलाफ लूट डकैती आदि धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है मध्य प्रदेश पुलिस की इस मामले में बहुत जमकर किरकिरी हुई थी और अब एक और नया मामला सामने आ गया है। अगर सेटलमेंट में 20 लाख रुपए लिए और फिर वापस लौटाए गए तो सीधे तौर पर लूट अपने आप में सिद्ध हो रही है।