नेता-अफसरों का चहेता है आरोपी, वीडियो और साफ फोटो के बावजूद मध्य प्रदेश पुलिस बचाने में लगी - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Sunday, 22 March 2026

नेता-अफसरों का चहेता है आरोपी, वीडियो और साफ फोटो के बावजूद मध्य प्रदेश पुलिस बचाने में लगी


रफीक खान
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में साधु का चोला पहनकर घूमने वाले एक युवक ने शोभायात्रा के दौरान कैमरामैन को सरेआम गोली मार दी। घटना के वीडियो और फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कथित साधु को पिस्टल में कारतूस लोड करके उसके गनमैन द्वारा दिया गया। हवाई फायर के बाद कैमरामैन को घायल कर दिया। आरोपी साधु बाबा डिप्टी चीफ मिनिस्टर राजेंद्र शुक्ला से लेकर कई नेताओं और जिला तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों का खासम खास बताया जा रहा है। यही वजह है कि सब कुछ साफ नजर आने के बाद पुलिस मामले में लीपा पोती कर रही है और अब तक आरोपी को अज्ञात बताया जा रहा है। मध्य प्रदेश पुलिस की इस कार्य शैली की भनक अब भोपाल तक पहुंच गई है। The accused is a favorite of politicians and officials, and despite video and clear photos, the Madhya Pradesh police are trying to protect him.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि वीडियो में गोली चलाने वाले साधु माधवेंद्र भदौरिया और उसके साथियों का चेहरा साफ नजर आ रहा है, लेकिन घटना के चार दिन बाद भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार करना तो दूर, बल्कि अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की है। मामला समान थाना क्षेत्र के गुलाब नगर का है। यहां 19 मार्च को चैत्र नवरात्र पर कलश यात्रा निकाली जा रही थी। इसमें काला चश्मा, सफेद पगड़ी और भगवा कपड़े पहने एक शख्स शामिल हुआ। उसके साथ सफारी शूट पहने हुए चार गनमैन भी थे। वीडियो में दिख रहा है कि यात्रा के दौरान एक गनमैन साधु को एक गन लोड कर देता है और साधु उसे हवा में फायर करता है। बताया जा रहा है कि इस दौरान साधु ने कई फायर किए। इनमें से एक फायर वीडियो शूट कर रहे पवन सिंह नाम के शख्स के पैर में लगा। उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने कैमरा और कार्ड जब्त कर लिया है। कहा जाता है कि आरोपी साधु माधवेंद्र भदौरिया यूपी का रहने वाला है। लंबे समय तक ग्वालियर में रहा। करीब दो माह पहले रीवा के गुलाब नगर में आकर रहने लगा। बाबा अपने साथ कई गनमैन लेकर चलता है, जिससे लोग दहशत में आ जाते हैं। पुलिस जिस आरोपी की पहचान नहीं होने की बात कह रही है, उसकी तस्वीरें कई अफसरों के साथ सामने आई हैं। वह मऊगंज कलेक्टर, मऊगंज एसपी, रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के साथ भी वायरल हो रही फोटो में दिखाई दे रहा है।