साइट से लौटते वक्त रोका और की रुपयों की मांग, आस्था परिसर न्यू रामनगर के पास दिनदहाड़े घटना - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Saturday, 21 March 2026

साइट से लौटते वक्त रोका और की रुपयों की मांग, आस्था परिसर न्यू रामनगर के पास दिनदहाड़े घटना


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर में गोहलपुर थाना अंतर्गत क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े सरे राह एक बिल्डर को चाकू से गोद डाला। बदमाशों ने बिल्डर संदीप गुप्ता को आस्था परिसर, न्यू रामनगर गोकुलधाम सोसायटी के पास रोका और रूपयों की मांग की। बिल्डर सुशील गुप्ता अपनी साइट से काम देखकर घर वापस लौट रहे थे। बिल्डर को घायल अवस्था में दमोहनाका स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। While returning from the site, he was stopped and demanded money; the incident took place in broad daylight near Aastha Complex, New Ramnagar.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के बिल्डर 50 वर्षीय संदीप गुप्ता अपनी सुशीला परिसर साइट से दोपहिया वाहन से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह घर के गेट के पास पहुंचे, वहां मौजूद तीन अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। संदीप गुप्ता ने जब पैसे देने से मना किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर एक युवक ने चाकू निकालकर उनकी दोनों जांघों पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के बाद तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। गोहलपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296(बी), 118(1), 119(1), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।