पीएम श्री मॉडल साइंस कॉलेज की छात्रा ने परेशान होकर की शिकायत, कमेटी के सामने स्वीकारा, फिर भी कार्रवाई नहीं - khabarupdateindia

खबरे

पीएम श्री मॉडल साइंस कॉलेज की छात्रा ने परेशान होकर की शिकायत, कमेटी के सामने स्वीकारा, फिर भी कार्रवाई नहीं


रफीक खान
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में स्थित पीएम श्री मॉडल साइंस कॉलेज के एक टीचर का शर्मनाक कारनामा सामने आया है। टीचर अपनी ही स्टूडेंट को अश्लील बातों से लुभाने की कोशिश करता रहा और धमकता भी रहा। जब बात नहीं बनी तो उसने अश्लील मैसेज भेजना शुरू कर दिए। परेशान हो चुकी छात्रा ने अपने परिजनों को यह बात बताई और फिर कॉलेज प्रबंधन को शिकायत की। प्रबंधन ने जांच कमेटी बनाई, जिसके सामने आरोपी टीचर ने गलती को स्वीकारा लेकिन ताज्जुब इस बात का है कि अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिसके चलते छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने बुधवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया। A student of PM Shri Model Science College complained of distress, admitted it before the committee, yet no action was taken.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि शिक्षक अमित साहू पिछले कुछ समय से बीए प्रथम वर्ष की छात्रा को परेशान कर रहे थे। शिक्षक ने छात्रा को वॉट्सएप पर मैसेज कर लिखा, "तुम मुझे अच्छी लगती हो, रूम पर आ जाओ।" जब छात्रा ने विरोध किया या आनाकानी की, तो आरोपी उसे धमकाने लगा। शिक्षक ने मैसेज में लिखा, "मैं नहीं चाहता कि कोई परेशानी हो तुम्हें। ठीक है, सोच लो फिर। तुम्हारा कोई मन हो तो मुझे बता देना। अमित साहू (निवासी सागर) पिछले एक साल से कॉलेज में पढ़ा रहा है। वह क्लास के दौरान भी निजी बातचीत करने की कोशिश करता था। छात्रा ने कहा कि "शिक्षक होने के नाते मैं मजबूरी में उनके मैसेज का जवाब देती रही। कॉलेज प्रबंधन को मैसेज के स्क्रीनशॉट सबूत के तौर पर दिखाए, तो आरोपी शिक्षक ने उसे डराना शुरू कर दिया। पीड़िता के मुताबिक, अमित साहू ने उससे कहा, "तुमने मेरा विश्वास तोड़ा है। अब किसी से कुछ मत कहो और सारे मैसेज डिलीट कर दो, वरना ठीक नहीं होगा।" बुधवार को बड़ी संख्या में छात्र कॉलेज पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि ऐसे चरित्रहीन शिक्षक को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाना चाहिए। पुलिस भी कॉलेज प्रबंधन की शिकायत की प्रतीक्षा कर रही है।