रफीक खान
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में दिमनी थाना अंतर्गत रानपुर चौराहे पर रेत माफिया ने फॉरेस्ट के कांस्टेबल को कुचल कर मार डाला। वन आरक्षक की पहचान 32 वर्षीय हरकेश गुर्जर के रूप में हुई है। वन विभाग की पेट्रोलिंग टीम गश्त करते हुए नेशनल हाईवे 552 रामपुर पहुंची थी, तभी हमला हो गया। मध्य प्रदेश में रेत माफिया का तांडव लगातार जारी है। मध्य प्रदेश में अब तक न जाने कितने सरकारी अफसर मौत के घाट उतारे जा चुके हैं लेकिन रेत माफिया को कुचलने का सरकार के पास कोई इरादा नहीं है। The patrol team was attacked, causing panic in the capital Bhopal, but no strict instructions were given.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि चंबल नदी के ऐसाह घाट से रेत का अवैध खनन और परिवहन किया जा रहा था। सूचना मिलते ही अंबाह रेंज का गश्ती दल सुबह रेत के अवैध परिवहन को रोकने के लिए मौके के लिए रवाना हुआ। रथोल का पुरा और रानपुर के बीच वन आरक्षक हरिकेश गुर्जर ने रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली को रोकने की कोशिश की। चालक ने बेरहमी से हरिकेश गुर्जर को ट्रैक्टर ट्राली से कुचल दिया और वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। वन विभाग के गश्ती दल ने शव को उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही दिमनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वन अमले के साथ परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। मृतक हरिकेश गुर्जर मुरैना जिले के सरायछोला थाना इलाके में आने वालेजनकपुर गांव का रहे वाला था। कुछ समय पहले ही वो मध्य प्रदेश के अन्य जिले से स्थानांतरित होकर अंबाह रेंज में पदस्थ हुआ था। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।