रफीक खान
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती मंगलवार को सुबह टीकमगढ़ की सड़क पर जलेबी पोहा बेचते नजर आई। उमा भारती का यह अनोखा अंदाज दरअसल उस विरोध का हिस्सा है, जिसमें उन्होंने फुटपाथ पर ठेला लगाने वालों को हटाने का जोरदार विरोध किया है। प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ मंगलवार को जलेबी पोहा के ठेले पर पूर्व मुख्यमंत्री खुद खड़े होकर सामान बेचती नजर आई। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। Former Chief Minister's unique protest against the administration's removal of handcart vendors from the footpath, stood firm in support
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि पूर्व सीएम उमा भारती मंगलवार को टीकमगढ़ शहर के सिविल लाइन इलाके में सड़क किनारे लगे ठेले पर पोहा बेच रही हैं। उन्होंने प्रशासन द्वारा एक दिन पहले की गई अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को गलत ठहराया था। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने एक दिन पहले प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को गलत ठहराया था। यही नहीं, वो खुद कार्रवाई रुकवाने सिविल लाइन इलाके पहुंच गई थीं।
