रफीक खान
कांग्रेस के दिग्गज नेता तथा सांसद शशि थरूर के काफिले को केरलम में रोककर उनके गनमैन और ड्राइवर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है और उसका मुख्य फोकस है कि कहीं घटना के पीछे कोई राजनीतिक दुश्मनी या साजिश तो नहीं थी?:One of the five accused has been arrested and the police are investigating whether there is any political rivalry or conspiracy.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि केरलम में चेल्लिथोड के पास थिरुवाली इलाके में थरूर कांग्रेस नेता ए.पी. अनिल कुमार के चुनाव प्रचार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वांडूर जा रहे थे। संकरी सड़क पर पुल के पास रुकावट थी। थरूर के काफिले के आगे वाले वाहन को तेज चलाने के लिए गनमैन रतीश के.पी. के कहने पर विवाद हो गया और तभी दो वाहनों में सवार पांच लोगों के एक समूह ने थरूर की गाड़ी को रोक लिया। जब गनमैन ने रास्ता साफ करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन पर और ड्राइवर पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, गनमैन ने ही शिकायत दर्ज कराई है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
