होटल मालिक तथा बगल के प्लाट मालिक पर पुलिस ने दर्ज की FIR, मलबे से निकाले गए लोगों को भेजा अस्पताल - khabarupdateindia

खबरे

होटल मालिक तथा बगल के प्लाट मालिक पर पुलिस ने दर्ज की FIR, मलबे से निकाले गए लोगों को भेजा अस्पताल


रफीक खान
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा रेखा पर स्थित अनूपपुर जिले के कोतमा बस स्टैंड के समीप शनिवार की शाम अग्रवाल होटल बिल्डिंग भर-भराकर गिर पड़ी। होटल के बगल में स्थित खाली प्लाट पर बिना किसी मापदंड के मनमाने तरीके से हो रही खुदाई होटल को धराशाई करने में मददगार साबित हुई। घटना में दर्जन भर से ज्यादा लोग दबे होने की बात सामने आई। रविवार को सुबह तक चार लोगों के शव मलबे से बाहर निकाल लिए गए। आठ लोगों को जिंदा निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।Police filed an FIR against the hotel owner and the adjacent plot owner, and those rescued from the rubble were sent to the hospital. जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमों द्वारा शनिवार रात तक दो शव निकाले जा चुके थे, जबकि रविवार सुबह करीब 11 बजे 42 वर्षीय राधा कोल तथा एक अन्य का शव बरामद हुआ। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के खत्म होने के पहले तक कुल 4 मौतों की पुष्टि हुई है। मृतकों में हनुमान दीन यादव (50 वर्ष), रामकृपाल यादव (45 वर्ष) और राधाबाई (45 वर्ष) शामिल हैं। हादसे के करीब 22 घंटे बीत जाने के बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन थमा नहीं है। मौके पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार मलबा हटाने में जुटी हुई हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, लोकल समेत 100 से ज्यादा लोग इस अभियान में शामिल हैं। इसके अलावा सर्चिंग ऑपरेशन को तेज करने के लिए भिलाई और बनारस से भी विशेषज्ञ टीमों को बुलाया गया है।