आधी रात को हुई घटना से आवासीय क्षेत्र में रहने वाले लोग भी दहले, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज - khabarupdateindia

खबरे

आधी रात को हुई घटना से आवासीय क्षेत्र में रहने वाले लोग भी दहले, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज


रफीक खान
मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में कटरा हिल्स थाना अंतर्गत क्षेत्र स्थित सेज यूनिवर्सिटी कैंपस में देर रात गोलीबारी हो गई। घटना में फॉरेंसिक साइंस के दो छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आधी रात तक लड़कियों के साथ शराब पार्टी और शोर शराबे को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। फायरिंग से आवासीय क्षेत्र में रहने वाले लोग भी दहल गए। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। The incident, which occurred at midnight, terrified residents of the residential area and a case of attempted murder was registered.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि सेज यूनिवर्सिटी में फॉरेंसिक साइंस के छात्र 23 वर्षीय हेमंत शर्मा की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। हेमंत के अनुसार कटारा हिल्स स्थित सेज सन सिटी में रहता है। शनिवार रात को अपने दोस्त और कॉलेज में फार्मेसी छात्र वासु गुप्ता के साथ ढाबे से खाना खाकर कॉलोनी में लौटा था। दोनों कॉलोनी के अपार्टमेंट की पार्किंग के पास टहल रहे थे। उसी बिल्डिंग में तीसरे फ्लोर पर यूनिवर्सिटी के छात्र अनिकेत शर्मा और ओम तिवारी के फ्लैट पर पार्टी हो रही थी। उनके फ्लैट में करीब 10 अन्य छात्र-छात्राएं भी मौजूद थे। रात करीब 12:45 बजे वे पार्टी करते हुए उपद्रव कर रहे थे। उसी बिल्डिंग में रहने वाले छात्र हरीश दुबे, अंशुतेज पाटिल और सुंधाशु साहू ने उपद्रव मचाने को लेकर आपत्ति जताई। फ्लैट के बाहर खड़ी एक युवती से कुछ कहा तो दोनों गुटों के बीच कुछ कहासुनी हुई। थोड़ी देर बाद हरीश और अंशुतेज नीचे आए। इस दौरान पार्टी कर रहे अन्य लोगों को विवाद की बात पता चली। अनिकेत, ओम और उनका दोस्त सुधांशु सिंह भी नीचे ग्राउंड फ्लोर पर पहुंच गए।सुधांशु ने अनिकेत से पूछा कि कौन विवाद कर रहा था। अनिकेत ने सुधांशु साहू समझकर वासु गुप्ता की तरफ इशारा किया, जो कि झगड़े में था ही नहीं। सुधांशु सिंह ने तुरंत पिस्टल निकाली और उस पर फायर कर दिया। गोली सीधे वासु के बाएं कंधे के नीचे और सीने के ऊपरी हिस्से में जाकर लगी, जिससे वह गिर पड़ा। 30 सैकेंड के भीतर सुधांशु ने दूसरा फायर अंशुतेज पाटिल पर किया। गोली उसके पेट में जाकर लगी। उनके साथी हेमंत और हरीश उन्हें लेकर जाने लगे। आरोपी सुधांशु ने दूसरा फायर भी कर दिया। पुलिस ने सीसी कैमरे के फोटोस भी निकलवा लिए है।