राजस्व, पुलिस, खाद्य सुरक्षा एवं विद्युत विभाग की टीम ने की संयुक्त जांच पड़ताल, पूर्व तहसीलदार के रसूख पर हंटर - khabarupdateindia

खबरे

राजस्व, पुलिस, खाद्य सुरक्षा एवं विद्युत विभाग की टीम ने की संयुक्त जांच पड़ताल, पूर्व तहसीलदार के रसूख पर हंटर


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में सोमवार की शाम एक साथ तीन होटलों को सील कर दिया गया। यहां तिलवारा घाट के पास स्थित सुकून रेस्टोरेंट को न सिर्फ सरकारी जीवित नाले पर बना पाया गया बल्कि ढेर सारी अनियमिताएं मिली। पूर्व तहसीलदार विवेक त्रिपाठी ने अपने रसूख से सरकारी जमीन पर भी कब्जा कर लिया। किसी भी सरकारी विभाग से वांछित अप्रूवल भी नहीं पाया गया। इसके अलावा निसर्ग होटल तथा सुकून बीएंडबी में भी कई तरह की मनमानी मिली है। राजस्व, खाद्य सुरक्षा तथा बिजली विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से छापा मार करवाई की है। इन होटल की जांच पड़ताल लगातार जारी रहेगी। A joint investigation was conducted by the team of Revenue, Police, Food Safety and Electricity Department, and the influence of the former Tehsildar was put under control.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि घाना स्थित सुकून रिसॉर्ट का निरीक्षण कर किचन में गंदगी और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण पाये जाने तथा फायर प्लान एवं फायर एनओसी न होने पर इसे सील कर दिया है। एसडीएम जबलपुर अभिषेक सिंह ने बताया कि सुकून रिसॉर्ट के संचालक द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर जीवित बहते हये नाले के प्रवाह को संकीर्ण कर दिया गया था। सुकून रेस्टोरेंट में खाद्य सामग्री भी खुले में रखी पाई गई थी। बरेला स्थित निसर्ग रिसॉर्ट का निरीक्षण कर अनियमितता पाये जाने पर उसे सील कर दिया है।एसडीएम जबलपुर अभिषेक सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलदार बरेला शशांक दुबे के नेतृत्व में किये गये निरीक्षण में रिसॉर्ट का केवल आंशिक भाग ही डायवर्टेड पाया गया था । इसके साथ ही रिसॉर्ट संचालक के पास फायर एनओसी नहीं थी और अग्निशमन हेतु भी कोई व्यवस्था भी नहीं पाई गई।निसर्ग रिसॉर्ट के किचन में गंदगी भी पाई गई। माढ़ोताल स्थित सुकून होटल बी एन्ड बी में नायब तहसीलदार आधारताल राजेश मिश्रा के नेतृत्व में निरीक्षण करने गई टीम ने पाया कि माढ़ोताल खसरा नंबर 51/2/5 की जिस 6 हजार 570 वर्गफुट भूमि पर सुकून होटल बी एन्ड बी संचालित है, वह गौतम हिरानी, आशा देवी हिरानी और गोविन्द हिरानी (प्रत्येक का हिस्सा 2 हजार 190 वर्गफुट) के नाम भूमि स्वामी हक में दर्ज है। इस भूमि पर मकान निर्मित है तथा अभिलेख में आवासीय मद में व्यपवर्तित है, जबकि इसका उपयोग व्यावसायिक रूप में किया जा रहा है। इस भूमि को विवेक त्रिपाठी द्वारा किराए पर लेकर होटल संचालित किया जा रहा है। मौके पर मौजूद होटल के मैनेजर सुशील बिरहा द्वारा वर्तमान उपयोग के अनुरूप कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराये गये। होटल संचालन सबंधी अनुमति पत्र तथा फायर एवं अन्य दस्तावेज भी नहीं प्रस्तुत किये जा सके। मौका स्थल पर किराए का अनुबंध भी प्रदर्शित नहीं किया गया। सुकून होटल बी एन्ड बी में सुरक्षा मानकों उपयोग नहीं किया जा रहा था। अग्निशमन यंत्र भी निरीक्षण के दौरान नहीं पाये गये। आपतकालीन निकासी की व्यवस्था भी इस होटल में नहीं थी।