सतारा के आठ युवकों की दर्दनाक मौत, लाशें निकालकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाने का ऑपरेशन जारी - khabarupdateindia

खबरे

सतारा के आठ युवकों की दर्दनाक मौत, लाशें निकालकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाने का ऑपरेशन जारी


रफीक खान

महाराष्ट्र के महाबलेश्वर के पास 1500 फीट गहरी खाई में एक स्कॉर्पियो गिर गई। इस घटना में सतारा निवासी 8 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। युवकों की लाश को दूरबीन से तलाशा गया। इसके बाद लाशों को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाने का ऑपरेशन चलाया जा रहा है। Eight young men from Satara died tragically; the operation to retrieve their bodies and send them for post-mortem is underway.

 घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि यह हादसा रायगढ़ के आंबेनली घाट पर रविवार रात हुआ। दाबेली गांव से कुछ दूरी पर यह हादसा हुआ। ये सभी लोग कोंकण से वापस सतारा की ओर लौट रहे थे। यह घटना उसी क्षेत्र में हुई है, जहां साल 2018 में दापोली कृषि विश्वविद्यालय की बस खाई में गिरी थी। खाई अत्यधिक गहरी होने के कारण बचाव दल ने शुरुआत में दूरबीन की मदद से तलाश शुरू की, जिसमें पहला शव दिखाई दिया। बेहद कठिन परिस्थितियों में रेस्क्यू टीम को करीब 500 से 700 फीट की गहराई पर 2 शवों को ढूंढने में सफलता मिल चुकी है। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी और बाकी शवों को बाहर निकालने के लिए खोजी अभियान लगातार जारी है। दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो गाड़ी सतारा जिले की है। गाड़ी में सवार पर्यटक सतारा, आसगांव और कोरेगांव इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।