महिला की शिकायत पर पुलिस का एक्शन, 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा आयोजन के दौरान बाबा को उठाया गया - khabarupdateindia

खबरे


Tuesday, 26 May 2026

महिला की शिकायत पर पुलिस का एक्शन, 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा आयोजन के दौरान बाबा को उठाया गया


रफीक खान
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथा वाचक पंडित गणेश प्रसाद सरल को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एक महिला की शिकायत पर की है। कथा वाचक की गिरफ्तारी के बाद धार्मिक और सामाजिक हल्के में हड़कंप मच गया। पुलिस ने महिला की शिकायत संबंधी विवरण को सार्वजनिक नहीं किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अब तक कई लोगों के बयान लिए जा चुके हैं। Police action on woman's complaint, Baba was picked up during 7-day Shrimad Bhagwat Katha event

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि छिंदवाड़ा के माहोरे परिवार द्वारा सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया था। कथा स्थल पर प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे थे। सुबह से लेकर देर रात तक धार्मिक वातावरण बना रहता था। कथा के दौरान भजन, प्रवचन और धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे थे। कथा के छठवें दिन देर रात कार्यक्रम संपन्न हुआ। श्रद्धालु धीरे-धीरे अपने घर लौट गए। पंडाल में केवल आयोजन समिति के सदस्य, कुछ सेवक और कथावाचक के करीबी अनुयायी मौजूद थे। इसी दौरान देर रात पुलिस टीम कथा स्थल पहुंची। पुलिस ने कथावाचक से कुछ देर बातचीत की और फिर उन्हें अपने साथ कोतवाली ले गई। शुरुआत में लोगों को समझ नहीं आया कि मामला क्या है? लेकिन कुछ ही देर में गिरफ्तारी की खबर शहरभर में फैल गई। कई श्रद्धालु यह जानने पहुंचे कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि कथा समाप्त होने के तुरंत बाद पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। कहा जाता है कि पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार मामला 26 अप्रैल की एक कथित घटना से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि शिकायत 18 मई को दर्ज कराई गई, यानी कथित घटना के करीब 23 दिन बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। सूत्रों के मुताबिक संबंधित महिला ने स्वयं कथावाचक से संपर्क किया था और घरेलू प्रताड़ना की बात बताते हुए घर पर पूजन कराने का आग्रह किया था। जहां महिला का आरोप पुलिस के रोजनामचे में दर्ज है, वही कथा वाचक के समर्थक बचाव में अपने सवाल कर रहे हैं।