चार के बाद पांच, फिर तीसरे और चौथे दिन दो-दो लाशें हुई बरामद, अब तक 13 पर्यटकों की मौत की पुष्टि - khabarupdateindia

खबरे

चार के बाद पांच, फिर तीसरे और चौथे दिन दो-दो लाशें हुई बरामद, अब तक 13 पर्यटकों की मौत की पुष्टि


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी बांध में गुरुवार को हुई क्रूज डूबने की दुर्घटना में लापता सभी पर्यटकों को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा आर्मी के गोताखोरों ने संयुक्त अभियान में ढूंढ निकाला है। दुर्घटना के दिन 4 शव बरामद हो गए थे, जबकि दूसरे दिन शुक्रवार को 5 शव मिले, शनिवार तथा रविवार को दो-दो शव और डैम के बाहर ले आए गए। इस तरह जो निश्चित संख्या पहले दिन सामने आई थी, उसके अनुसार लापता और मृतकों की संख्या मिलकर आंकड़ा पूरा हो गया है। अब पूरा सर्च ऑपरेशन समाप्त हो गया है। क्रूज डिस्मेंटल कर दिया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा पर्यटन विकास निगम के रीजनल मैनेजर सहित कई कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए एक्शन पहले ही लिया जा चुका है। जांच और मुकदमा दर्ज करने की बातों पर अब तक सरकार और प्रशासन का रुख स्पष्ट नहीं है। After four, five bodies were recovered, then two bodies each on the third and fourth days, so far 13 tourists have been confirmed dead.

जबलपुर के बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के चौथे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा रविवार सुबह करीब 6 बजे लापता 8 वर्षीय मयूरन का शव बरामद किया गया, जबकि सुबह 9 बजे कर 40 मिनट पर कामराज आर. का शव भी खोज लिया गया। मयूरन अपने परिवार के साथ तमिलनाडु के त्रिची से घूमने के लिए जबलपुर आया था इस हादसे में अब तक मृतकों की संख्या बढ़कर 13 पहुंच गई है। शनिवार शाम को दो बच्चों के शव बरामद किए गए थे। उनकी पहचान श्रीतमिल (5) और विराज (6) के रूप में हुई थी। क्रूज में लगभग 41 लोग सवार थे, जबकि टिकट केवल 29 यात्रियों के लिए जारी किए गए थे।