रफीक खान
मध्य प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा लंबे मंथन के बाद 62 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। करीब 3 महीने पहले यह लिस्ट तैयार हो चुकी थी लेकिन सहमति नहीं बन पाने के कारण रुकी हुई थी। पुलिस अधीक्षक से उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत तथा राज्य पुलिस सेवा संवर्ग से आईपीएस बने अधिकारियों को इस सूची में शामिल किया गया है। अब तक बतौर एडिशनल एसपी विभिन्न जिलों में सेवाएं दे रहे आईपीएस अधिकारियों को भी जिलों में पुलिस अधीक्षक की कमान सौंपी गई है। दमोह, सागर, सिवनी, डिंडोरी, मंडला तथा सिंगरौली सहित 24 जिलों के एसपी बदल दिए गए हैं। विस्तृत जानकारी के लिए समाचार के साथ राज्य सरकार द्वारा आधी रात को जारी किया गया आदेश संलग्न है। After much deliberation, the Madhya Pradesh government released the list at midnight, affecting everyone from senior to junior officials.




