जबलपुर में वाहन चेकिंग के दौरान विवाद, पुलिस वाले ने बेटी को आपत्तिजनक शब्द बोले, पार्षद ने दी आत्महत्या की धमकी - khabarupdateindia

खबरे

जबलपुर में वाहन चेकिंग के दौरान विवाद, पुलिस वाले ने बेटी को आपत्तिजनक शब्द बोले, पार्षद ने दी आत्महत्या की धमकी


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में वाहन चेकिंग के दौरान एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया। अभी पूर्व महापौर प्रभात साहू और पुलिस वालों के विवाद का मामला थमा भी नहीं है और गोहलपुर में नया टकराव सामने आ गया है। यहां भारतीय जनता पार्टी के एक पार्षद से हेलमेट चेकिंग कर रहे एएसआई ने अभद्रता की। बेटी को आपत्तिजनक शब्द बोले। इसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुलिस कर्मचारी के बर्ताव की तीखी आलोचना की है। उस पर कार्रवाई करने की मांग की है। भारतीय जनता पार्टी के पार्षद ने स्पष्ट रूप से आत्महत्या कर लेने तक की चेतावनी दे डाली है। Dispute during vehicle checking; police officer hurls offensive words at daughter; councillor threatens suicide

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि भाजपा पार्षद बाबा श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया कि वाहन चैकिंग के दौरान उनके भतीजे को पुलिस ने बिना हेलमेट का होने के चलते रोका था। इसी दौरान वे अधारताल से रानीताल अपनी बेटी को कोचिंग से लेने जा रहे थे। तब उनकी नजर भतीजे पर पड़ी और वे वहीं रुक गये। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि चालान कटने के बाद ही वाहन छोड़ा जाएगा। पार्षद बाबा श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यवाही में समय लग रहा था, इसलिए उन्होने अपने भतीजे को कहा कि वे बेटी को लेने चला जाए और चालानी कार्रवाई के लिए रुके रहते हैं। बाबा श्रीवास्तव के मुताबिक मौके पर मौजूद एएसआई उनके भतीजे को जाने नहीं दे रहा था, उल्टा उनकी बेटी को लेकर अपशब्द कहने लगा। जिसके बाद विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। बाबा श्रीवास्तव के समर्थन में भाजपा पार्षद और कार्यकर्ता भी गोहलपुर थाना पहुंच गए और एएसआई को निलंबित करने की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। पुलिस कार्रवाई के दौरान बर्ताव को लेकर पहले भी कई विवाद हो चुके हैं।