पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से किया निरीक्षण, आसपास के क्लोज सर्किट कैमरों से हो रही आरोपी की तलाश - khabarupdateindia

खबरे

पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से किया निरीक्षण, आसपास के क्लोज सर्किट कैमरों से हो रही आरोपी की तलाश


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में फ्लाई ओवर से एसिड अटैक की एक घटना सामने आई है। यह महज कोई सामान्य दुर्घटना है या फिर पुरानी रंजिश पर सुनिश्चित ढंग से किया गया एक बड़ा ही शातिराना प्रयास? इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। हालांकि घटना का शिकार परिवार तथा आसपास के रहने वाले इससे बुरी तरह दहशत में आ गए हैं। एक कॉलेज स्टूडेंट्स घटना में बुरी तरह झुलस गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। आसपास में लगे क्लोज सर्किट कैमरों के माध्यम से आरोपी को तलाश करने की कवायद हो रही है। Police inspected the crime scene closely and are searching for the accused using nearby closed circuit cameras.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि ज्वलनशील पदार्थ की चपेट में आकर प्रथम वर्ष का छात्र शिवांश बाण (लगभग 19-20 वर्ष) गंभीर रूप से झुलस गया। घटना देर रात करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है, जब वह अपने घर में सो रहा था। अचानक तेज चीख सुनकर सभी लोग जागे तो देखा कि घर की छत की शीट टूटी हुई है और शिवांश के हाथ, सीना व पीठ बुरी तरह जल चुके हैं। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित का घर फ्लाईओवर के ठीक नीचे स्थित है और छत अस्थायी सामग्री से बनी हुई है। शिवांश की मां मनोरमा बाण ने पुलिस को बताया कि घटना के समय पूरा परिवार कूलर चलाकर सो रहा था, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने फ्लाईओवर से ज्वलनशील पदार्थ से भरी बोतल नीचे फेंकी, जो छत को तोड़ते हुए सीधे छात्र पर आ गिरी। परिजनों के अनुसार करीब 10 दिन पहले भी उनके घर पर पथराव की घटना हुई थी।