आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो जबलपुर की कार्रवाई के बाद शिकायतकर्ता ने उठाई उंगली, भोपाल मुख्यालय पहुंची शिकायत - khabarupdateindia

खबरे


Friday, 15 May 2026

आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो जबलपुर की कार्रवाई के बाद शिकायतकर्ता ने उठाई उंगली, भोपाल मुख्यालय पहुंची शिकायत


रफीक खान
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की तहसील तेंदूखेड़ा में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो जबलपुर की टीम ने एसडीएम के स्टेनो को ₹30000 की रिश्वत लेते हुए गुरुवार को गिरफ्तार किया। इस घटनाक्रम में उस समय खलबली मच गई, जब शिकायतकर्ता ने सार्वजनिक रूप से मीडिया के कैमरे के सामने आरोप लगाया कि उन्होंने एसडीएम की शिकायत की थी लेकिन एसडीएम पर तो कोई कार्रवाई हुई ही नहीं? जबकि एसडीएम भी इस रिश्वतखोरी के मैटर में इंवॉल्व है? क्या कोई काम स्टेनो अपने हस्ताक्षर से कर सकता है? जो एनओसी मांगी जा रही थी, जो रिपोर्ट तैयार होना थी, क्या वह एसडीएम की बजाय सिर्फ स्टेनो के दस्तखत से जारी हो जाती? शिकायतकर्ता द्वारा उठाई गई ये उंगली भोपाल मुख्यालय तक जा पहुंची है। After the action of Economic Offences Investigation Bureau, Jabalpur, the complainant raised his finger, the complaint reached Bhopal headquarters.

जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि तेंदूखेड़ा निवासी संजय राय ने लिखित शिकायत दी थी कि वह कोलोनाइजर है। वह कॉलोनी निर्माण का नक्शा प्रस्तावित करने के लिए एसडीएम कार्यालय को स्थल निरीक्षण रिपोर्ट लगाने के लिए आवेदन किया था। आवेदन देने के बाद अकारण विलंब किया जा रहा था। इस पर राय ने एसडीएम के स्टेनो सौरभ यादव से बात की, जिस पर उसने 30 हजार रूपयोंकी रिश्वत की पेशकश की थी। ईओडब्ल्यू ने राय के लिखित आवेदन का सत्यापन किया। कॉल रिकार्डिंग आदि से शिकायत सही पाई गई, जिस पर गुरूवार को टीम ने योजनाबद्ध तरीके से एसडीएम पूजा सोनी के दफ्तर पर छापा मारकर स्टेनो सौरभ को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद ही शिकायतकर्ता संजय राय ने कार्रवाई पर सवाल उठा दिए।