पहली बार मप्र सरकार ने बनाया संगठन के अति सक्रिय कार्यकर्ता को अध्यक्ष, अतिथियों की बड़ी भीड़ ने बैठाया कुर्सी पर - khabarupdateindia

खबरे

पहली बार मप्र सरकार ने बनाया संगठन के अति सक्रिय कार्यकर्ता को अध्यक्ष, अतिथियों की बड़ी भीड़ ने बैठाया कुर्सी पर


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर में जबलपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पद पर 7 साल बाद राजनीतिक मनोनयन करते हुए संगठन के आति सक्रिय कार्यकर्ता संदीप जैन गुड्डा को जिम्मेदारी सौंपी है। संदीप जैन ने परिवार ग्रहण करते ही जहां शहर विकास और रुके हुए कामों को रफ्तार देने की मंशा जताई, वहीं गरीबों और जरूरतमंदों को आशियाना मुहैया कराने का भी ऐलान किया। For the first time, the Madhya Pradesh government appointed a highly active member of the organization as president, and a large crowd of guests seated him on the chair.

गुरूवार को संदीप जैन के गरिमामय तथा भव्य समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत प्रकाश बहादुर सिंह, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, इंदु तिवारी, नीरज सिंह, संतोष बरकड़े, भाजपा नगराध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, रिंकू बिज सहित अनेक भाजपा के नेता पदाधिकारी के अलावा शहर के सभी संत गण मौजूद रहे।नवनियुक्त जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन ने पदभार लेते ही अपनी प्राथमिकताओं में गरीबों और मजबूर लोगों को अपना आवास देने की बात प्रबलता से रखी। इन्होंने कहा कि वे ऐसे कई लोगों से मिले हैं, जिनकी जिंदगी हो गई है लेकिन वे खुद का आशियाना नहीं बना सके। उनकी कोशिश रहेगी कि वे ऐसे लोगों को सहजता से आवास दिला सके। इसके लिए वे जेडीए में ईडब्ल्यूएस सेवाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएंगे और शहर विकास में भरपूर सहयोग करेंगे। पदभार ग्रहण समारोह में भारी संख्या में लोग संदीप को शुभकामनाएं देने पहुंचे। सबको अपना भाव देने वाले संदीप के इस कार्यक्रम में बच्चे, जवान, बुजुर्ग पलक पांवड़े बिछाये रहे। शुभकामनाएं देने का सिलसिला गर्मी का असर भी कम नहीं कर सका और कार्यक्रम स्थल में अनेक सामाजिक संगठन के लोग मौजूद रहे।ज्ञातव्य है कि सब सबको माने, सब सबको जाने के मूल मंत्र के तहत समरसता संगठन की स्थापना की थी। जिसके चलते शहर के सभी समाज को एक छत के नीचे जोड़ने का अभूतपूर्ण प्रयास शुरू किया। आज समरसता संगठन एक बट बृक्ष रूप में समाज के सामने बृहद रूप ले चुका है।