धमाके इतने तेज थे कि मजदूरों के मांस के लोथड़े सड़क पर आकर गिरे, आधा दर्जन की मौत, घायल अस्पताल में भर्ती - khabarupdateindia

खबरे

धमाके इतने तेज थे कि मजदूरों के मांस के लोथड़े सड़क पर आकर गिरे, आधा दर्जन की मौत, घायल अस्पताल में भर्ती


रफीक खान
मध्य प्रदेश के देवास जिले में स्थित एक फटाका फैक्ट्री में बुधवार को तेज धमाके हुए। घटना कितनी भीषण थी इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वहां मरने वाले मजदूरों के मांस की लोथड़े सड़क पर आकर गिरे। मौत के आंकड़ों को लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है लेकिन आधा दर्जन मजदूरों के मरने की खबर है। यह सभी बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जबकि करीब दो दर्जन लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया है, यह सभी भी बुरी तरह झुलसे हुए हैं। फटाका फैक्ट्री देवास जिले में मक्सी रोड पर है। The explosions were so powerful that the workers' flesh fell onto the road, killing half a dozen and hospitalizing the injured.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि हादसे में चार श्रमिकों के की मौत की पुष्टि शाम को ही हो गई थी। वहीं 23 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं। मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। मक्सी रोड स्थित ग्राम टोंककलां में गुरुवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका होने से इलाके में हड़कंप मच गया। धमाका की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। यहां काम कर रहे श्रमिक बिहार के अररिया जिले के बताए जा रहे हैं। जिला अस्पताल से कुछ घायलों को रेफर किया गया है। अमलतास और इंदौर के चोइथराम अस्पताल भी घायल भेजे गए हैं। धमाके से फैक्ट्री के शेड के टीन हाईवे पर तक उड़कर आ गए। सूचना मिलते ही संभागायुक्त, डीआईजी, कलेक्टर, एडीएम सहित बड़ी संख्या में अधिकारी पहुंच गए थे।