जबलपुर में घर के बाहर घूम रहे युवक को बदमाशों ने धारदार और नुकीले हथियारों से गोद डाला, आरोपियों की तलाश - khabarupdateindia

खबरे

जबलपुर में घर के बाहर घूम रहे युवक को बदमाशों ने धारदार और नुकीले हथियारों से गोद डाला, आरोपियों की तलाश


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में गोहलपुर थाना अंतर्गत क्षेत्र स्थित समता कॉलोनी में घर के बाहर घूम रहे एक युवक को बुधवार तथा गुरुवार की दरमियानी रात बदमाशों ने धारदार तथा नुकीले हथियारों से गोद कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस को आरोपियों के नाम पता चल गए हैं और उनकी सीसी कैमरे के फुटेज के आधार पर तलाश भी शुरू कर दी गई है। In Jabalpur, miscreants attacked a youth roaming outside his house with sharp and pointed weapons; the accused are being searched.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि समता कॉलोनी में बीती देर रात 20 वर्षीय युवक भावेश वीरानी की पुरानी रंजिश के चलते तीन बदमाशों ने चाकू गोदकर हत्या कर दी। मृतक 20 वर्षीय भावेश वीरानी, जो समता कॉलोनी का ही रहने वाला था। आरोपी अरुण, आयुष और शिव नामक युवक, वारदात को अंजाम देने के बाद से ही फरार है। सूचना पर गोहलपुर पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल भावेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में उनके घर तथा परीचितों के यहां दबिश भी दी है। कुछ संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।