रफीक खान
उत्तर प्रदेश में कुदरत का ऐसा कहर बरपा कि 96 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गवाँ दी। अनगिनत लोग जख्मी हुए हैं, जो अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती भी है। आंधी-तूफान और बारिश से जान और माल दोनों का भारी नुकसान हुआ है। राज्य के भदोही में 18, प्रयागराज में 17 तथा मिर्जापुर में 15 लोगों की मौत की खबर है। राज्य सरकार का पूरा अमला राहत कार्यों में जुट गया है। Storms and rain in Uttar Pradesh claimed 18 lives in Bhadohi, 17 in Prayagraj, and 15 in Mirzapur, causing significant damage.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि आंधी-तूफान से भदोही में 18, मिर्जापुर में 15, प्रयागराज में 17, प्रतापगढ़ और बरेली में 4-4, फतेहपुर में 10, उन्नाव और बदायूं में 6-6, सीतापुर, रायबरेली, चंदौली, कानपुर देहात, हरदोई और संभल में दो-दो, कौशांबी, शाहजहांपुर, सोनभद्र और लखीमपुरखीरी में एक-एक मौत हुई है। सबसे ज्यादा वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर मंडल में लोगों की मौत हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकान और टीन शेड उड़ गए, वहीं, फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। तेज बारिश और धूल भरी आंधी के कारण सड़कों पर आवाजाही प्रभावित रही। कई जगह पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बेमौसम बारिश, आंधी और बिजली गिरने से हुए नुकसान पर पीड़ितों को मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को राहत पहुंचाने का काम 24 घंटे के अंदर पूरा किया जाए। सीएम ने मृतकों के शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। उन्होंने सभी जिलों के जिलाधिकारियों समेत अन्य विभागों के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
