राजधानी भोपाल के कई इलाकों में धारा 144 लागू, हिंदू संगठनों ने आरोपियों की करतूत से झाड़ा पल्ला - khabarupdateindia

खबरे


Thursday, 14 May 2026

राजधानी भोपाल के कई इलाकों में धारा 144 लागू, हिंदू संगठनों ने आरोपियों की करतूत से झाड़ा पल्ला


रफीक खान
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक मुस्लिम युवक को लव जिहाद के आरोप पर उसके साथ की गई बुरी तरह मारपीट और मुंह पर गोबर पोतने के अलावा इस्लाम धर्म पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक नाबालिक भी शामिल है। हालांकि मुस्लिम समाज सिर्फ गिरफ्तारी और की गई कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। अभी भी मुस्लिम समाज में आक्रोश उबल रहा है, जिसके मद्देनजर भोपाल के कुछ इलाकों में धारा 144 भी प्रभावशील की गई है। मामले की प्रतिक्रियाओं पर पुलिस व प्रशासन लगातार नजर गड़ाए हुए हैं। Section 144 has been imposed in several areas of Bhopal, with Hindu organizations distancing themselves from the actions of the accused.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि यह घटना 10-11 मई 2026 की रात भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र (गौतम नगर) में हुई थी। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और मारपीट करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिस युवती के साथ युवक होटल में था, उसने पुलिस को पहले ही बता दिया कि वह पिछले 5 साल से उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में है। युवती ने युवक के खिलाफ किसी भी तरह की जबरदस्ती या छेड़छाड़ के आरोपों को खारिज कर दिया और कोई शिकायत दर्ज कराने से मना कर दिया। घटना को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया और आरोपियों के खिलाफ NSA और बुलडोजर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में मीडिया और सोशल मीडिया में कुछ हिंदू संगठन के नेताओं ने बयान जारी कर आरोपियों के संबंध से पल्ला झाड़ लिया है।