चुनावी रंजिश सामने आई, पुलिस ने पहले रोड एक्सीडेंट माना, जांच में खुलासा हुआ कि कुचलकर मार डाला गया - khabarupdateindia

खबरे

चुनावी रंजिश सामने आई, पुलिस ने पहले रोड एक्सीडेंट माना, जांच में खुलासा हुआ कि कुचलकर मार डाला गया


रफीक खान
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता, पूर्व मंडल अध्यक्ष की हत्या कर दी गई। इस घटना को पहले पुलिस ने भी रोड एक्सीडेंट मान लिया था लेकिन जांच के उपरांत जो तथ्य सामने आए, उससे खुलासा हो गया कि यह एक्सीडेंट नहीं बल्कि हत्या का मामला है। आरोपियों ने सरपंच चुनाव की रंजिश को लेकर वाहन से कुचल कर मार डाला। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। Electoral rivalry surfaced; police initially considered it a road accident, but investigation revealed that he was crushed to death.

घटना का खुलासा करते हुए दमोह जिले के पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने मीडिया को बताया कि मृतक देवेन्द्र पिता गजराज सिंह राजपूत 42 निवासी ग्राम बरमासा की हत्या के दौरान एक महिला हैंडपंप से पानी भर रही थी, इस मंजर को देखकर बेहोश हो गई थी। वहीं, नजदीक में गन्ने का ठेला लगाने वाला व्यक्ति था, जो घटना से सहम गया था। पुलिस ने दोनों के बयान लिए और उसी आधार पर जांच शुरू की। न्यू बस स्टेंड पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। इसी दौरान कार छोड़कर भागते हुए आरोपी देखे गए। कार क्रमांक एमपी04एसजे0999 बताई है। पुलिस ने वैभव सिंह राजपूत, विशाल सिंह राजपूत और अभिषेक सिंह राजपूत सभी निवासी ग्राम बरमासा को हत्या का आरोपी बनाया है। मृतक और आरोपियों के बीच सरपंची चुनाव और पुरानी रंजिश को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। इसी रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।