रुस्तम जी पुरस्कार समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने पुलिस के 101 जांबाजों का किया सम्मान - khabarupdateindia

खबरे

रुस्तम जी पुरस्कार समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने पुलिस के 101 जांबाजों का किया सम्मान


रफीक खान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने पुलिस के 101 जांबाज अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। रविंद्र भवन भोपाल में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस के महानिदेशक कैलाश मकवाना तथा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चंचल शेखर सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। जबलपुर में थानेदार से लेकर एडिशनल एसपी तक सेवारत रहे राजेश तिवारी को रिवॉल्वर देकर सम्मानित किया गया। वहीं सब इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर तथा डीएसपी के रूप में पदस्थ रहे रविंद्र गौतम को ₹50000 का पुरस्कार उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के चयन को दृष्टिगत रखते हुए किया गया। Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav honored 101 brave police personnel at the Rustomji Awards ceremony.

इस दौरान CM ने पुलिसकर्मियों के लिए कई बड़े ऐलान किए, जिनमें पुरस्कार राशि दोगुनी करना और हर साल सम्मान समारोह आयोजित करने की घोषणा शामिल है। समारोह में मुख्यमंत्री ने पुलिस बल की बहादुरी, अनुशासन और कानून व्यवस्था बनाए रखने में निभाई जा रही भूमिका की जमकर सराहना की। समारोह के दौरान अश्वरोही दल द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया गया तथा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 101 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। अब पुरस्‍कार राशि पुलिस महानिदेशक (डीजी) स्तर पर ₹25,000 से बढ़ाकर ₹50,000 कर दी गई है। सीएम ने मध्यप्रदेश पुलिस के सभी सम्मानित अधिकारियों एवं जवानों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।