रफीक खान
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में ब्योहारी थाना अंतर्गत क्षेत्र में हाईवे पर स्थित जोरा पुलिया के पास एक अज्ञात वाहन ने दो युवकों को टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया। रात के किसी पहर में हुई इस घटना का पता लोगों को रविवार की सुबह तब चला, जब 2 लाशें और दुर्घटनाग्रस्त वाहन वहां पड़ा दिखाई दिया। एक की पहचान भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राहुल द्विवेदी तथा दूसरे की पहचान भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता अतुल तिवारी के रूप में की गई है। घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी तथा भारतीय जनता एवं मोर्चा के नेता कार्यकर्ताओं के अलावा काफी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। An unknown vehicle hit a man near Zora culvert on the highway; the bodies and vehicle were identified in the morning.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि शहडोल रीवा हाईवे पर हादसा देर रात हुआ, लेकिन रविवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों को सड़क किनारे दोनों युवकों के शव और क्षतिग्रस्त बाइक दिखाई दी। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे. बाइक पर सवार होकर दोनों घर लौट रहे थे। दोनों की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की तीव्रता काफी तेज रही और फिर घटना के बाद दोनों को कोई मदद भी नहीं मिली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
