बंगले में छापा, एक साल में तीसरी बार दी दबिश, सघन पूछताछ जारी, संगठन ने की तीखी प्रतिक्रिया - khabarupdateindia

खबरे

बंगले में छापा, एक साल में तीसरी बार दी दबिश, सघन पूछताछ जारी, संगठन ने की तीखी प्रतिक्रिया


रफीक खान
पंजाब के कैबिनेट मिनिस्टर और आम आदमी पार्टी के एक और नेता को प्रवर्तन निदेशालय ED की टीम ने अपने रडार पर लिया है। तीन बार छापा मार कार्रवाई के बाद शनिवार को कैबिनेट मिनिस्टर को अरेस्ट कर लिया गया। उनसे सघन पूछताछ की जा रही है। आम आदमी पार्टी तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर हमला बोला है। The bungalow was raided, the third such raid in a year, and intensive questioning continued, drawing sharp reactions from the organization.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चंडीगढ़ में ईडी की लंबी छापेमारी के बाद पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया। सुबह से चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर ईडी की रेड चल रही थी। कई घंटों तक चली इस रेड के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। सीएम भगवंत मान ने एक्स पर लिखा कि आज फिर बीजेपी की ईडी संजीव अरोड़ा के घर आई है। एक साल में यह तीसरी बार है जब बीजेपी की ईडी उनके घर आई है, और एक महीने में दूसरी बार। फिर भी उन्हें कुछ नहीं मिला। मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि पंजाब गुरुओं की धरती है; औरंगजेब भी इसे झुका नहीं पाया था। यह भगत सिंह की धरती है, जिन्होंने अंग्रेजों के सामने कभी सिर नहीं झुकाया; इसलिए पंजाब मोदी की चालों के आगे कभी नहीं झुकेगा। पंजाब, ईडी और भाजपा के इस अनैतिक गठबंधन को खत्म कर देगा। ED के डायरेक्टर से लेकर चपरासी तक को अब मोदी जी ने पंजाब भेज दिया है। पर मोदी जी ध्यान रखिए पंजाब को दिल्ली में बैठा औरंगज़ेब भी नहीं झुका पाया था। आप पंजाब को जितना कुचलने की कोशिश करो, ये हमेशा तानाशाह से लड़ने के लिए उठ खड़ा हुआ है। वहीं संजय सिंह ने लिखा कि BJP का “सुपारी किलर” ED आज फिर पंजाब पहुँच गया है।