रफीक खान
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक की हत्या की सुपारी देने संबंधी आरोपी पर पुलिस जांच के उपरांत पूर्व विधायक तथा भारतीय जनता पार्टी के नेता पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। ट्रेन से कटकर आत्महत्या के पूर्व किसान ने वीडियो बनाकर यह सनसनीखेज आरोप लगाया था। जिस पर सिविल लाइंस पुलिस ने पूर्व विधायक शशांक भार्गव पर कार्रवाई की है। पूर्व विधायक के खिलाफ धारा 108 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। Before committing suicide by getting hit by a train, the farmer made a video and made sensational allegations that the accused was continuously pressuring him.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि बीते महीने 27 अप्रैल को विदिशा के सुमेर-सोराई रेलवे स्टेशन के पास बेहलोत गांव के रहने वाले किसान गोविंद सिंह गुर्जर ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने से पहले किसान गोविंद सिंह ने अपने मोबाइल से चार वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे। वीडियो में किसान ने कहा था कि उसने पूर्व विधायक शशांक भार्गव के यहां 6 महीने काम किया लेकिन जब मजदूरी मांगी तो उसे पैसों की जगह जान से मारने की धमकी दी गई। किसान ने ये भी आरोप लगाया था कि उसे रिवॉल्वर देकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुकेश टंडन की हत्या करने के लिए उकसाया गया था और कहा गया था कि ‘हत्या कर दो, तभी पैसे मिलेंगे’। मृतक के बेटे दीपक गुर्जर ने भी पूर्व विधायक पर पिता को डराने-धमकाने और उनके पीछे गुंडे लगाने के आरोप लगाए थे। कांग्रेस से विधायक रहे तथा पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए शशांक भार्गव ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि उन्हें राजनीतिक साजिश करते हुए फसाया जा रहा है।
