रिटायर्ड अधिकारी के बेटे ने दिया वारदात को अंजाम, कोचिंग में पढ़कर कर चुका है यूपीएससी की तैयारी - khabarupdateindia

खबरे

रिटायर्ड अधिकारी के बेटे ने दिया वारदात को अंजाम, कोचिंग में पढ़कर कर चुका है यूपीएससी की तैयारी


रफीक खान
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल के एक रिटायर्ड अफसर के बेटे ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। दिल्ली सहित भारत के कई हिस्सों में संचालित होने वाली शुभ्रा कोचिंग की संचालक शुभ्रा रंजन को भोपाल बुलाकर उन्हें बंधक बना लिया गया। हथियारबंद बदमाशों के द्वारा धमकवाया गया और फिर लगभग दो करोड रुपए ट्रांसफर करवा लिए। भोपाल क्राइम ब्रांच ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।आरोपित को एम्स अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। The crime was carried out by the son of a retired officer, who had already studied at a coaching institute and prepared for the UPSC exam.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि एमपी नगर में संचालित कोचिंग सेंटर पिछले एक साल से घाटे में चल रहा था। आर्थिक नुकसान के चलते दोनों के बीच विवाद बढ़ा और यही विवाद इस बड़ी आपराधिक घटना में बदल गया।bआईएएस कोचिंग संस्थान की डायरेक्टर शुभ्रा रंजन को उनके ही पूर्व छात्र ने बंधक बनाया था। आरोपी ने भोपाल में कोचिंग की दूसरी ब्रांच खोलने और उसकी जगह विजिट करने के बहाने शुभ्रा को बुलाया। शुभ्रा रंजन दिल्ली से भोपाल आई थी। वे भोपाल के होटल ताज में रुकी हुई थीं। पूरी प्लानिंग के साथ उन्हें होटल ताज के बाहर से आरोपी प्रियंक शर्मा ने पिक किया। उसके बाद शहर में बागसेवनिया क्षेत्र के एक फ्लैट में दो दिन तक बंधक बनाकर रखा। खाते से रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कराए। रकम लेने के बाद आरोपी पुलिस में शिकायत न करने की धमकी देकर फरार हो गया था। घटना के बाद क्राइम ब्रांच टीम जब आरोपित की तलाश में उसके घर पहुंची, तो पता चला कि वह एम्स भोपाल में भर्ती है। शुभ्रा रंजन राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध विषय की विशेषज्ञ मानी जाती हैं। उन्हें 25 साल से अधिक का शिक्षण अनुभव है। उनके उनके मार्गदर्शन में कई सफल स्टूडेंट प्रशासनिक सेवाओं में सलेक्ट हुए हैं।