रफीक खान
मध्य प्रदेश में भी मौसम करवट ले रहा है। प्रेरित चक्रवात और दक्षिणी मध्य प्रदेश से बिहार तक सक्रिय द्रोणी के कारण मौसम का मिजाज झंझावाती हो गया है। इस प्रभाव के चलते मौसम में अचानक परिवर्तन आ रहा है। पिछले गुरुवार को भी इसी तरह मौसम बदला था और बरगी डैम में क्रूज डूबने की दुर्घटना हो गई थी। बुधवार को जबलपुर, ग्वालियर सहित 28 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। तापमान में भी गिरावट की संभावना है। तेज हवाओं का यह नजारा शाम को सामने आ सकता है। Due to the impact of induced cyclone and trough, the weather has become stormy, with the possibility of sudden change.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढ़ुर्णा जिलों में कई स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण मध्य प्रदेश के ऊपर अभी एक चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर बना हुआ है। साथ ही एक द्रोणी मध्य प्रदेश से विदर्भ और कर्नाटक होते हुए मन्नार की खाड़ी तक जा रही है, जिससे बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है और प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी इलाकों में लगातार हलचल बनी हुई है। छत्तीसगढ़ में भी बारिश और ओला विरष्टि की खबर है।
