रफीक खान
मध्य प्रदेश के मालवांचल महू में एक युवक अपनी सगाई टूटने से इतना अधिक आक्रोशित हो गया कि उसने प्रेमिका की मां को मौत के घाट उतार दिया। सुनियोजित तरीके से प्रेमिका और उसकी मां को मंदिर दर्शन करने के नाम पर ले गया और पहाड़ियों के बीच खाई में धक्का दे दिया। महिला की लाश दूसरे दिन बड़ी मशक्कत के बाद निकाली जा सकी। He had taken the mother and daughter to a temple on the pretext of visiting it; the bodies were recovered the next day from a ditch several feet deep in the hill.
जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि पीथमपुर की वर्मा कॉलोनी निवासी किरन पत्नी अवध बिहारी चौबे (36) की बेटी रागिनी व आरोपित राहुल अटेडिया निवासी बगोदा पीथमपुर का डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार वालों ने दोनों की सगाई भी करवा दी थी। पर बाद में किरन ने दोनों की सगाई तुड़वा दी थी।इससे आरोपित राहुल नाराज था। मंगलवार को राहुल रागिनी और उसकी मां किरन को घूमने के बहाने महादेव खोदरा लेकर पहुंचा। जहां रागिनी पहाड़ी पर रूक गई और राहुल व किरन मंदिर में दर्शन के लिए नीचे उतरे। राहुल अकेला लौटा तो रागिनी ने मां के बारे में पूछा। जिस पर उसने कहा कि मां पीछे रह गई और आ रही है। कुछ देर बाद उसने रागिनी को बताया कि उसने रागिनी की मां को खाई में धक्का दे दिया है। घटना के बाद राहुल ने रागिनी को उसके घर छोड़ दिया। रागिनी ने यह बात अपने भाई अनुराग चौबे को बताई। इसके बाद अनुराग चौबे ने पुलिस को सूचना दी। बुधवार सुबह पुलिस ने खाई में से किरन का शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंपा। वहीं मृतिका की बेटी रागिनी के बयान के आधार पर आरोपित राहुल पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हो गया है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
