रफीक खान
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में पुलिस अधीक्षक के बंगले के पास पुलिस कर्मचारी रिंकू सिंह को एक महिला ने बुरी तरह चप्पलों से पीट दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया लेकिन महिला काफी क्रोधित थी और वह किसी के काबू में नहीं आ रही थी। महिला एसपी बंगले के पास चाट का ठेला लगाती है। महिला का आरोप है पुलिस कर्मचारी उसके साथ अभद्रता और अश्लील हरकतें करते हुए गाली गलौज कर रहा था। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी को निर्देशित कर जांच प्रतिवेदन तलब किया है। The video is going viral on social media, the SP has asked the TI for an investigation report, which is already controversial.
जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि वायरल वीडियो के अनुसार, एसपी बंगले के पास चाट का ठेला लगाने वाली महिला से पुलिसकर्मी रिंकू सिंह बदसलूकी कर रहा था। महिला ने जब इसका विरोध किया तो मामला बढ़ गया और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने गुस्से में आकर पुलिसकर्मी रिंकू सिंह की बीच सड़क ही जमकर पिटाई कर दी। महिला का आरोप है कि रिंकू सिंह उससे अभद्र व्यवहार कर रहा था, जिसके चलते उसने आत्मरक्षा में यह कदम उठाया। रिंकू सिंह पहले से ही पुलिस लाइन में एक मामले में दंडित हो चुका है और विभागीय जांच का सामना कर रहा है।
